Trending

IAS सस्पेंड : CM ने SDM रियाज अहमद को सस्पेंड करने का दिया निर्देश, यौन उत्पीड़न के आरोप में है जेल में बंद


शुक्रवार को खूंटी के SDM सैयद रियाज अहमद को सस्पेंड कर दिया गया। IAS सैयद यौन शोषण के आरोप में खूंटी जेल में बंद हैं। उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ IIT मंडी की एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी।

दरअसल, मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने IAS को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। इससे पहले गिरफ्तारी के बाद रियाज को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

क्या है FIR में

पीड़ित छात्रा ने FIR में बताया है कि IIT मंडी से 20 दिन पहले 16 छात्र इंटर्नशिप करने पर खूंटी आए थे। इनमें 8 छात्राएं हैं। जिला प्रशासन ने सभी को हेल्थ क्लब में ठहराया। एक जुलाई को SDM सैयद रियाज अहमद ने अपने आवास में पार्टी रखी थी। इसमें सभी छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया था। देर रात तक उनके आवास में पार्टी चली। खाना और पीना भी हुआ। इसी दौरान IAS ने हिमाचल प्रदेश की रहने वाली छात्रा को अकेले पाकर जबरन चूम लिया और कमरे में चलने को कहा। अश्लील बातें भी कहीं। छात्रा किसी तरह वहां से बचकर निकली।

इसके बाद पीड़ित छात्रा ने 4 जुलाई की शाम खूंटी महिला थाना में उनके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप की पुष्टि के लिए उसके साथ आए छात्र-छात्राओं से पूछताछ की। इसके बाद मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्नी भी हैं SDM

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सैयद रियाज अहमद 2019 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे 21 जुलाई 2021 को खूंटी के SDM बने थे। रियाज मूल रूप से नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी भी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SDM हैं।

बता दें कि शिकायत करने वाली लड़की IIT मंडी की रूरल डेवलपमेंट की छात्रा है। वहां से झारखंड के खूंटी एक महीने की इंटर्नशिप के लिए आई है। एनजीओ में वो इंटर्नशिप कर रही है।

SDM सैयद रियाज अहमद की IPC की धारा 354,354A और 509 के तहत गिरफ्तारी हुई थी। उन्हें न्यायिक हिरासत में खूंटी उपकारा भेज दिया गया है। मंगलवार को कोर्ट में पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया। पीड़िता हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp