LIVE UPDATE

IAS पीके मिश्रा होंगे PM मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटर, पीके सिन्हा बने प्रमुख सलाहकार….जानिए क्या ख़ासियत जो बने मोदी के पसंदीदा नौकरशाह

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के तौर पर पीके मिश्रा  को नियुक्त किया गया है। पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा के पदमुक्त होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। नृपेंद्र मिश्रा पीएम मोदी के साथ 2014 से ही जुड़े हुए थे और नई सरकार बनने के बाद उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया। लेकिन उन्होंने पिछले महीने पीएम मोदी से कार्यमुक्त करने की इच्छा जाहिर की जिसके बाद पीके मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। तो वहीं, पीके सिन्हा को प्रमुख सलाहकार बनाया गया है।

पीएम मोदी के करीबी हैं पीके मिश्रा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के करीबी अधिकारियों में पीके मिश्रा से एक हैं। मिश्रा और पीएम मोदी के पास साथ काम करने का अनुभव गुजरात से ही है । पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस वक्त भी मिश्रा ने उनके साथ काम किया है। बतौर प्रशासनिक अधिकारी मिश्रा को तय समय में काम को पूरी कुशलता से अंजाम देने के लिए जाना जाता है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीके सिन्हा कौन हैं
प्रदीप कुमार सिन्हा 1977 बैच के उत्तर प्रदेश काडर के अधिकारी हैं। सिन्हा ऊर्जा सचिव और शिपिंग सेक्रटरी के तौर पर केंद्र में सेवाएं दे चुके हैं। सिन्हा अर्थशास्त्र से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुटए हैं । सिन्हा उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार में कई अहम पद संभाल चुके हैं। पीएम के करीबी अधिकारियों में इन्हें गिना जाता है। इस नियुक्ति से पहले सिन्हा पीएमओ में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के तौर पर काम कर रहे थे ।

पीएम ने की नृपेंद्र मिश्रा की तारीफ

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
April 3, 2026
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अस्थायी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। राज्य के चार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले पीएम मोदी ने नृपेंद्र मिश्रा की विदाई के लिए एक औपचारिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इस भोज समारोह में पीएम मोदी के साथ ही कई बड़े नेता भी मौजूद थे । पीएम मोदी ने नृपेंद्र मिश्रा की तारीफ करते हुए उन्हें कुशल प्रशासनिक अधिकारी बताया। मोदी ने यह भी कहा था कि मिश्रा के साथ काम करते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण चीजें सीखने को मिलीं।

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश
जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश
April 3, 2026
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles