इस IAS अफसर की दूसरी पत्नी का गंभीर आरोप, बोली – नशे में संबंध बनाकर की जबरन शादी….अब पुलिस करेगी इस पूरे मामले की जांच

गुजरात के आईएएस के कथित दूसरी पत्नी ने अपने आईएएस पति पर गंभीर आरोप लगाया है, महिला ने आरोप लगाया है कि आईएएस ने सॉफ्ट ड्र‍िंक में नशीला पदार्थ म‍िलाकर प‍िलाया और फिर अंतरंग तस्वीरें खींच लीं. बाद में तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर जबरन शादी कर ली जबक‍ि वे पहले से ही शादीशुदा थे |

वही इन आरोपों को खारिज करते हुए आईएएस अधिकारी गौरव दह‍िया ने जवाब देते हुए कहा क‍ि लीनु स‍िंह ने आत्महत्या की धमकी देकर खुद के साथ र‍िश्ता रखने के ल‍िए मजबूर क‍िया था, दोनों के बीच मर्जी से र‍िश्ता हुआ था लेक‍िन शादी और बच्ची की बात झूठी है |

मह‍िला ने आईएएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब गर्भ रह गया तो वह गर्भपात कराना चाहती थी, लेक‍िन दह‍िया ने मुझे समझाया क‍ि हमने शादी की है, मेरे पास सारे सबूत हैं, ज‍िस हॉस्प‍िटल में मेरी ड‍िलीवरी हुई, वहां पत‍ि के तौर पर कागजों में गौरव दह‍िया के साइन हैं, यद‍ि डीएनए टेस्ट क‍िया जाए तो पता चल जाएगा क‍ि बच्ची का प‍िता कौन है |

दह‍िया 2010 बैच के आईएएस अध‍िकारी हैं. मह‍िला का दावा है क‍ि दह‍िया ने व‍िवाह‍ित होने के बावजूद उसे अंधेरे में रखकर फरवरी 2018 में शादी कर ली. मुझे मालूम था क‍ि दह‍िया पहले से ही शादीशुदा है लेक‍िन उसने कहा था क‍ि वह पत्नी से तलाक ले लेगा. तलाक के फर्जी कागजात द‍िखाकर मेरे साथ दूसरी शादी की थी |

वहीं, गौरव दह‍िया ने अपने बचाव में कहा क‍ि मेरी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और मैं अकेला रहता हूं. मह‍िला ने जो फोटो सोशल मीड‍िया पर डाले हैं वह मॉर्फ क‍िए गए हैं |

गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव दहिया पर दिल्ली की महिला लीनु स‍िंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच अब गांधीनगर पुल‍िस करेगी, पुलिस का कहना है क‍ि द‍िल्ली पुलिस ने महिला की शिकायत को गांधीनगर में जांच के लिए सौंपा है |

वहीं दहिया ने अपने पर लगे आरोप में बचाव करते हुए कहा कि उन्हें फंसाया गया है और ब्लैकमेल किया जा रहा है, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस पूरे मामले में गुजरात के चीफ सेक्रेटरी से रिपोर्ट मांगी है |

Related Articles