बिलासपुर एयरपोर्ट पर भारी बारिश ने रोकी उड़ानें; एयरपोर्ट का रनवे पानी में डूबा, फ्लाइट रायपुर डायवर्ट, यात्री हुए परेशान
बिलासपुर 27 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण रनवे जलमग्न हो गया। इसके चलते दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। अचानक हुए इस बदलाव से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उनमें नाराजगी देखी गई।
प्रमुख बिंदु:

-
भारी बारिश से रनवे पर जलभराव
-
दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट को रायपुर डायवर्ट किया गया
ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिलMay 13, 2026बिलासपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी Chhattisgarh Public Service Commission ने सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती... -
यात्रियों में नाराजगी और असुविधा
-
एयरपोर्ट प्रशासन ने शुरू किया जल निकासी कार्य
ये खबर भी पढ़ें…
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तारMay 13, 2026रायगढ़, 13 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़...
जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण रनवे पर पानी भर गया था, जिससे विमान की लैंडिंग सुरक्षा की दृष्टि से असंभव हो गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने एहतियातन फ्लाइट को रायपुर डायवर्ट कर दिया। फ्लाइट के निर्धारित समय से पहुंचने की उम्मीद में यात्रियों के परिवारजन बिलासपुर एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते रहे।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर यात्रियों ने एयरलाइन और स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मानसून के मौसम में ऐसे हालात की पहले से तैयारी होनी चाहिए थी। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी नाराजगी जताई है।
बिलासपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि रनवे पर पानी निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है और हालात सामान्य होने के बाद उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।









