Gold Price in India: सोने की चमक के साथ बढ़ी ज्‍वैलरी से आमदनी की रफ्तार, भारतीय ज्वेलरी सेक्टर की आय बीते 5 साल में एक लाख करोड़ रुपये बढ़ी

भारतीय आभूषण क्षेत्र का राजस्व 5 वर्षों में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ा: रिपोर्ट


Gold Price in India. पिछले पांच सालों में ज्वेलरी सेक्टर में रिकार्ड ग्रोथ दर्ज की गई है, पिछले पांच सालों में सोने चांदी के रेट में इजाफा होने के साथ ही ज्‍वैलरी सेक्‍टर में काम करने वालों की आमदनी भी बढ़ी है, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में बताया गया कि हॉलमार्किंग के कारण उत्पादों को लेकर बढ़ते विश्वास और लोगों की आय बढ़ना इसकी प्रमुख वजह है। जो 2019 में 5,04,400 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 6,40,000 करोड़ रुपये हो गया है।

ब्रोकरेज फर्म की तरफ से जारी क‍िये गए अनुमान में बताया गया क‍ि ज्वेलरी इंडस्ट्री 15 से 16 प्रतिशत के इजाफे के साथ वित्त वर्ष 2028 तक 145 अरब डॉलर का आंकड़ा छू सकती है. वित्त वर्ष 2019 से 24 के बीच ज्वेलरी सेक्टर की आमदनी करीब 8 प्रतिशत के सीएजीआर से बढ़ी है और इसमें संगठित क्षेत्र की वृद्धि दर करीब 18 से 19 प्रतिशत रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में संगठित क्षेत्र का ज्वेलरी मार्केट 20 प्रतिशत के सीएजीआर से बढ़ेगा और कुल मार्केट का करीब 42 से 43 प्रतिशत हिस्सा संगठित क्षेत्र से आएगा.

इन राज्‍यों में तेजी से बढ़ी सोने की ब‍िक्री
Gold Price in India. रिपोर्ट में बताया गया कि इंडस्ट्री में तेजी के पीछे के कई कारण हैं. इनमें प्रति व्यक्ति आय का बढ़ना, संगठित क्षेत्र कंपनियों के रिटेल स्टोर पर अच्छा अनुभव, हॉलमार्किंग के जरिए विश्वास पैदा होना और नए उत्पादों का आना (डिजाइन और डायमंड) जैसे कारण शामिल हैं. शीर्ष 10 राज्यों में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्‍च‍िम बंगाल और उत्तर प्रदेश शामिल हैं. पूरे रिटेल नेटवर्क का 78 प्रतिशत इन्हीं राज्यों में है और जीडीपी में इनका योगदान 68 प्रतिशत है.

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि पहले के मुकाबले अब अधिक ग्राहक संगठित क्षेत्र के ज्वेलर्स खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं. वित्त वर्ष 2018 में ज्वेलरी मार्केट का आकार 48 से 50 अरब डॉलर था. इसमें संगठित मार्केट की हिस्सेदारी 20 से 22 प्रतिशत थी. पिछले तीन वर्ष इंडस्ट्री के लिए काफी शानदार रहे हैं. इस दौरान संगठित क्षेत्र की बाजार में हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गई है.

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि पहले के मुकाबले अब अधिक ग्राहक संगठित क्षेत्र के ज्वेलर्स खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2018 में ज्वेलरी मार्केट का आकार 48 से 50 अरब डॉलर था। इसमें संगठित मार्केट की हिस्सेदारी 20 से 22 प्रतिशत थी। पिछले तीन वर्ष इंडस्ट्री के लिए काफी शानदार रहे हैं। इस दौरान संगठित क्षेत्र की बाजार में हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp