पूर्व विधायक शैलेष पांडेय एक माह का पेंशन करेंगे दान: “अनुभव भवन” का किया लोकार्पण, शैलेष बोले – अनुभव व्यक्ति का धन होता है


बिलासपुर में ज्येष्ठ नागरिक संघ के अनुभव भवन का पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने रविवार को लोकार्पण किया, बता दें कि यह भवन शैलेश पांडेय ने अपने विधायकी कार्यकाल के दौरान बीस लाख रूपये की विधायक निधि से भवन का कायाकल्प किया गया था।

इस दौरान पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने सभी बुजुर्गों का सम्मान किया, और कहा कि जीवन में धन संपदा सब चली भी जाये तो भी जीवन का अनुभव कभी नहीं जाता है और उस अनुभव से कोई भी मनुष्य पुनः सब प्राप्त कर लेता है,इसलिए अनुभवी व्यक्ति का अनुभव ही असली उसका धन होता है।

पूर्व विधायक ने कहा कि ज्येष्ठ नागरिकों के नये भवन को देखकर अति उत्साह उत्पन्न हो रहा है और ये भवन आपके जीवन में सुख शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए यही कामना है।यही नहीं पूर्व विधायक ने अपने एक माह का पेंशन ज्येष्ठ नागरिक संघ को देने की घोषणा किया जिससे संघ अपने छोटे आवश्यक कार्य को कर सके।

इस कार्यक्रम की शुरुआत संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित जी के भाषण से हुई और उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और नये भवन की शुभकामना सभी को दिया।इस अवसर पर ज्येष्ठ नागरिकों के जन्मदिन मनाएँ गये और उनको तिलक लगाकर मिठाई खिलाई गई और उपहार दिये गये।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित,डी के शर्मा,बालगोविंद जी,प्रभात मिश्रा,डी पी गुप्ता,रमा शंकर शुक्ल,प्रेमलता राजपूत,मंजुला गुहा,राकेश बाकरे,पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी,डॉ प्रदीप शुक्ला,सुधाकर बीबे,श्रीवास जी,संतोष श्रीवास्तव,सुदेश दुबे,सुदेश शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,आरती गुप्ता,रामनारायण राव और कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp