LIVE UPDATE

पूर्व महापौर BJP में शामिल, जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका : इधर पूर्व DEO जीआर चंद्राकर ने भी किया BJP ज्वाइन, प्रभारी ओम माथुर ने दिलाई सदस्यता

छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले है, सभी पार्टियां चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में सियासी उठापटक शुरू हो गई है । JCCJ नेता ओमप्रकाश देवांगन ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है, साथ ही रायपुर के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चंद्राकर ने भी भाजपा ज्वाइन किया है। प्रभारी ओम माथुर और बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने इन्हे सदस्यता दिलाई है। बता दें कि ओमप्रकाश देवांगन बिरगांव के पूर्व महापौर और JCCJ के पूर्व नेता है, जो आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

जोगी कांग्रेस के पूर्व नेता व बिरगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश देवांगन ने भाजपा ज्वाइन किया। वहीं बिरगांव के 5 पार्षद, 35 छाया पार्षद, सहित पिछड़ा वर्ग समाज, अन्य समाजों के कई बड़े समाज सेवी और युवा नेताओं ने भी भाजपा प्रवेश किया। ओपी देवांगन के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता भी बीजेपी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व डीईओ चंद्राकर समेत कई ने किया भाजपा प्रवेश

रायपुर के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चंद्राकर ने भी भाजपा ज्वाइन किया है। जीआर चंद्राकर के साथ विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक दलों में प्रवेश का सिलसिला जारी है। भाजपा में आज कई नेताओं, समाज सेवियों ने प्रवेश लिया। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में कई नेताओं ने भाजपा प्रवेश किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles