LIVE UPDATE

तहसील के बाबू के खिलाफ FIR दर्ज, युवती ने छेड़खानी का लगाया आरोप, इधर बाबू ने भी युवती के खिलाफ कराया FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवती ने जहां छेड़खानी का रिपोर्ट दर्ज कराया है, वही तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने भी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने तहसील कार्यालय में सहायक ग्रेड 03 के पद पर पदस्थ देवेन्द्र कुमार तम्बोली के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती ने 31 अक्टूबर को थाना में लिखित शिकायत में दर्ज कराया गया है की पाली तहसील में पदस्थ देवेन्द्र कुमार तंबोली ने 30 अक्टूबर की रात 10 बजे घर में घुसकर गाली गलौच किया और कमर को गलत तरीके से छुआ, वही युवती ने रिपोर्ट में कहा है कि इसका विरोध करने पर युवक ने माँ और उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी साथ ही मकान को खाली कराने की भी धमकी दी गई। युवती की रिपोर्ट पर देवेन्द्र कुमार तम्बोली के खिलाफ गैर जमानती धाराओं 296, 333, 351(2), 74 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CGPSC 2023 इंटरव्यू : लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू की नई तारीखों का किया ऐलान, इस दिन होंगे इंटरव्यू

वहीं तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू ने भी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। युवक ने रिपोर्ट में बताया है कि 30 अक्टूबर की रात 10 बजे युवती और उसके परिवार ने हमारे बनाये हुए रंगोली को मिटा रहे थे मना करने पर गलियां दी और जान से मारने की धमकी दी। युवती के खिलाफ 296, 351(2)-बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles