LIVE UPDATE

CGPSC 2023 इंटरव्यू : लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू की नई तारीखों का किया ऐलान, इस दिन होंगे इंटरव्यू

CGPSC 2023 में हुई विभिन्न पदों के परीक्षा के लिए छतीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार की नई डेट घोषित की, जारी की गई नई डेट के अनुसार 18 नवंबर से 28 नवंबर का साक्षात्कार कार्यक्रम होंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से 17 विभिन्न विभागों में 242 पदों के लिए 24 से 27 जून 2024 में मेंस परीक्षा ली गई थी. उसके बाद 29 सितंबर को इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया. जिसमें कुल 703 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन हुआ. चयनित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू के लिए 1 अक्टूबर को इसकी तारीख घोषित की गई. 15 अक्टूबर से 5 नवंबर 2024 तक ये इंटरव्यू होने थे, लेकिन बाद में आयोग ने साक्षात्कार की तारीख आगे बढ़ा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दस्तावेजों का कराना होगा सत्यापन: लिखित परीक्षा में चयनित सभी परीक्षार्थियों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन इंटरव्यू के एक दिन पहले करवाना होगा. इसके लिए पहले पाली में सुबह 10 बजे से एक बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सत्यापन करवाना होगा. अभ्यर्थी प्रथम पाली में सुबह 9: 30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1: 30 बजे तक आयोग कार्यालय पहुंच जाए. बिना सत्यापन करवाए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी. इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स सीजीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

CGPSC 2023 INTERVIEW NEW DATE

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles