LIVE UPDATE

ASI पर FIR : महिला ने ASI पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा-दवाई खिलाकर किया गर्भपात

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना में एक महिला ने एएसआई पर दुष्कर्म का शिकायत दर्ज किया है, महिला ने आरोप लगाया है कि एएसआई ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया है, इसके साथ ही दो बार दवाई खिलाकर गर्भपात कराया, एएसआई जांजगीर जिले के कोतवाली थाना में पदस्थ है।

जानकारी के मुताबिक जांजगीर जिले के कोतवाली थाना में सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म और गर्भपात की शिकायत अकलतरा थाना में दर्ज किया है, महिला ने सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur 36 मॉल में सुरक्षा पर बड़ा सवाल: महिला के गले से 75 ग्राम के सोने का हार पार, CCTV खंगाल रही पुलिस
Bilaspur 36 मॉल में सुरक्षा पर बड़ा सवाल: महिला के गले से 75 ग्राम के सोने का हार पार, CCTV खंगाल रही पुलिस
April 25, 2026
बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 36 मॉल मंगला में एक महिला के गले से सोने का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला द्वारा की गई थाने में शिकायत के अनुसार उनकी शादी कोरबा के रहने वाले एक अधिवक्ता के साथ हुई थी, शादी के बाद पत्नी पति के बीच नहीं बन रहा था जिसके कारण दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था, तलाक की केस अदालत में लंबित था, जिसके बाद सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे ने 4 अगस्त 2023 को अपने घरवालों के साथ महिला के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचा था।

CG : शिक्षकों की व्याख्याता पद पर प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू, DPI ने सभी JD को लिखा पत्र, देखें आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में भीषण गर्मी का कहर: 43°C के पार तापमान, 10 दिन तक हीट स्ट्रोक का खतरा; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिलासपुर में भीषण गर्मी का कहर: 43°C के पार तापमान, 10 दिन तक हीट स्ट्रोक का खतरा; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
April 25, 2026
बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026. शहर में गर्मी ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला ने बताया कि एएसआई बलवंत धृतलहरे से सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार 11 अगस्त 2023 को गिरौदपुरी में शादी की, शादी के बाद महिला उनके साथ अकलतरा थाना के शासकीय क्वार्टर में रहने लगी, इस दौरान महिला दो बार गर्भवती हो गई, जिसे गर्भपात की गोली खिलाकर गर्भपात कराया गया, और महिला के साथ फिर मारपीट करने लगा।

मारपीट से तंग आ कर महिला अपने मायके में रहने लगी, जिसके बाद लोगों ने महिला को समझाकर वापस एएसआई के पास फिर से रहने के लिए भेज दिया, इसके बाद भी एएसआई ने महिला के साथी मारपीट करते हुए उन्हें घर से निकाल दिया, जिसके बाद महिला ने एएसआई बलवंत धृतलहरे के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात का थाने में शिकायत दर्ज कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में IPL सट्टे का बड़ा रैकेट बेनकाब: दुर्ग पुलिस ने 5 और मास्टरमाइंड दबोचे, करोड़ों का खेल उजागर
छत्तीसगढ़ में IPL सट्टे का बड़ा रैकेट बेनकाब: दुर्ग पुलिस ने 5 और मास्टरमाइंड दबोचे, करोड़ों का खेल उजागर
April 25, 2026
दुर्ग, 25 अप्रैल 2025। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय सट्टा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles