LIVE UPDATE

महिला रेंजर ने DFO जितेंद्र उपाध्याय पर शारीरिक शोषण और प्रताड़ना का लगाया आरोप, मुख्यमंत्री से की शिकायत

जशपुर जिले के DFO जितेंद्र उपाध्याय पर एक महिला रेंजर ने शारीरिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इस सम्बन्ध में महिला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी है। महिला ने वन विभाग के DFO जितेंद्र उपाध्याय पर धमकी देकर और ब्लैकमेल करके शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया है. महिंला रेंजर ने बताया कि इससे पहले भी वे क्षेत्र के तत्कालीन विधायक से इस मामले की शिकायत कर चुकी है. महिला रेंजर ने बताया कि DFO ने उनके खिलाफ भड़का कर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से फर्जी शिकायत करवाई थी।

महिला रेंजर ने बताया कि DFO जितेंद्र उपाध्याय 2022 से उनके ऊपर शारीरिक संबंध बनाने के दबाव डालते आ रहे है. महिला ने बताया कि जब वे कुनकुरी में पदस्थ थी तब जितेंद्र उपाध्याय ने विश्राम गृह में उसे प्रपोज किया था. साथ ही संबंध बनाने के लिए कहा गया. जिसे महिला रेंजर ने मना कर दिया था। मना किये जाने के बाद DFO जितेंद्र उपाध्याय महिला को धमकी देकर और ब्लैकमेल करके उनके साथ सम्बन्ध बनाया। महिला पिछले दो साल से इस तरह की हरकत से परेशान होकर मुख्यमंत्री कैप्म बगीया में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026 Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और GT आमने-सामने, खिताब के लिए होगी महामुकाबले की जंग
IPL 2026 Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और GT आमने-सामने, खिताब के लिए होगी महामुकाबले की जंग
May 30, 2026
IPL 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को RCB और GT के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में नाबालिग से बदसलूकी! SP ने TI और महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, आदेश जारी
CG-थाने में नाबालिग से बदसलूकी! SP ने TI और महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, आदेश जारी
May 30, 2026
Chhattisgarh Suspend News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग की गंभीर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles