LIVE UPDATE

Chhattisgarh News : PHE के ईई हटाए गए : कार्यपालन अभियंता के खिलाफ हुई कार्रवाई, लापरवाही बरतने के मामले में गिरी गाज

Chhattisgarh News : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को हटा दिया है। विभागीय समीक्षा बैठक में बलरामपुर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में वांछित प्रगति नहीं होने तथा लक्षित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने में कठिनाई पाए जाने पर विभाग ने वहां के प्रभारी कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

Chhattisgarh News : प्रमुख अभियंता द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विगत 20 जून को हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह परिलक्षित हुआ है कि बलरामपुर जिले में जल जीवन मिशन का कार्य संतोषजनक नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता द्वारा अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतने के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जल जीवन मिशन के लक्षित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए वांछित गति नहीं दिए जाने से बलरामपुर जिले में मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप वांछित प्रगति प्राप्त करने में कठिनाई आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur’s Ayaanveer Shines in Cricket, Wins ‘Man of the Series’
Bilaspur’s Ayaanveer Shines in Cricket, Wins ‘Man of the Series’
May 1, 2026
Bilaspur, April 28: Young cricketer Ayaanveer Singh Bhatia from Bilaspur has brought pride to the city by winning the prestigious...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप को आगामी आदेश तक बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता कार्यालय में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके स्थान पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंडल अंबिकापुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता सुशील कुमार सिन्हा को बलरामपुर खंड के कार्यपालन अभियंता का प्रभार सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
IG रामगोपाल गर्ग की सख्ती से आम जनता को राहत: पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन में बड़ा बदलाव, अब 15 दिन में होगा पासपोर्ट वेरिफिकेशन
IG रामगोपाल गर्ग की सख्ती से आम जनता को राहत: पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन में बड़ा बदलाव, अब 15 दिन में होगा पासपोर्ट वेरिफिकेशन
May 1, 2026
बिलासपुर, 1 मई 2026। आम जनता को राहत देते हुए पुलिस विभाग ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles