पूर्व IAS के घर ED का छापा : लॉकर से मिला 12 करोड़ के हीरे, करोड़ों का सोना और कैश भी, करोड़ों रुपये की काली कमाई का भंडाफोड़


भ्रष्‍टाचार पर ईडी ने तगड़ा प्रहार किया है, लोटस 300 प्रोजेक्‍ट में करीब 300 करोड़ रुपये की घोटाले की जांच पूर्व नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के घर तक पहुंच गई है. ईडी ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह के आवास पर रेड डाली है, इस दौरान पूर्व आईएएस के घर से करोड़ों रुपये की डायमंड, गोल्ड, कैश और दस्तावेज बरामद किए हैं. इसमें एक पांच करोड़ का डायमंड भी शामिल है।

सूत्रों के मुता​बिक लोटस 300 हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ ED ने ये कार्रवाई की है. ईडी ने रिटायर्ड IAS एवं नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO रहे मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी की है. रेड में करीब एक करोड़ रुपये कैश, 12 करोड़ रुपये की डायमंड ज्वेलरी, सात करोड़ रुपये कीमत के सोने के जेवरात और केस से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोटस हाउसिंग प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़ा है मामला
बता दें कि ईडी ने जिस मामले में कार्रवाई की है वह 300 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित है. इस मामले में ED ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था. इसके तार पूर्व सीएम मायावती सरकार के दौरान हुए नौ हजार करोड़ रुपये के भूमि घोटाले से भी जुड़े हैं. उस समय भूमि आवंटन का इस्तेमाल अफसरों और राजनेताओं ने निजी लाभ के लिए किया था।

रियल एस्टेट कंपनियों को पहुंचाया था लाभ
यह नोएडा प्राधिकरण की भूमि आवंटन के लिए कुख्यात 10 प्रतिशत नीति पर आधारित है. रिटायर्ड आईएएस मोहिंदर सिंह पर आम्रपाली और सुपरटेक सहित कई बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों की मदद करने का आरोप है. आरोप है कि डेवलपर्स ने जमीन को औने-पौने दामों पर खरीद लिया, जिससे राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने बताया है कि नोएडा प्राधिकरण ने 2005 से 2018 के बीच बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की, जिससे सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp