Trending

ED छापों पर केसी वेणुगोपाल बोले… ऐसे छापों से BJP डरा नहीं पाएगी “अधिवेशन है, चुनाव होना है…तो ED को तो आना ही था


कांग्रेस महाधिवेशन के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।। ईडी की छापेमारी के बीच हो रहे महाधिवेशन मेें भाग लेने के लिए एआईसीसी प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल आज सुबह रायपुर पहुंचे। छत्तीसगढ़ में बीते सोमवार को ईडी (ED) के छापामार कार्रवाई हुई थी। जिसपर एआईसीसी (AICC) प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र पर तीखा हमला बोला है। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ईडी का छापा साफ तौर पर राजनीति विवाद का नतीजा है।

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस का महाधिवेशन हो रहा है , चुनाव भी होना है, ऐसे में सीबीआई और ईडी को आना ही है। इसकी उम्मीद कांग्रेस को पहले से थी। उन्होंने कहा कि ऐसे छापों से भाजपा डरा नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी चीज से डरने या भागने वाली नहीं है, हमें कानून पर भरोसा, कानून के अनुसार लड़ेंगे। हमे पहले से पता था ऐसा कुछ होने वाला है। जहां भी चुनाव या महाधिवेशन है, ईडी वहां आती है। पूरे भारत में यह सब को पहले से पता है।

बता दें मंगलवार को महासचिव केसी वेणुगोपाल रायपुर पहुंचे हैं। वे रायपुर में होने वाले कांग्रेस महाधिवेशन को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक लेंगे। कांग्रेस नेता कवासी लखमा व मोहन मरकाम सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल को स्वागत किया।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp