LIVE UPDATE

DMF फंड घोटाला : ED ने पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 7 दिन के रिमांड पर



डीएमएफ फंड घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी ने कोरबा आदिवासी विकास विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर माया वारियर को गिरफ्तार कर लिया है, ईडी माया वारियर को गिरफ्तार कर ईडी की विशेष न्यायलय में पेश किया गया जहां कोर्ट ने 23 अक्टूबर तक रिमांड देने पर फैसला सुनाया गया।

जानकारी के मुताबिक ईडी ने डीएमएफ फंड घोटाला मामले में कोरबा आदिवासी विकास विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर माया वारियर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, ईडी ने माया वारियर से पूछताछ के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था, जिस पर कोर्ट ने उन्हें 23 अक्टूबर तक रिमांड देने का फैसला सुनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG बड़ा सड़क हादसा : जवानों से भरी बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 15 जवान घायल, 3 गंभीर, पुलिस कर रही जांच

वहीं इस मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू से भी पूछताछ की जाएगी, डीएमएफ फंड घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी के वकील ने कोर्ट में प्रोटेक्शन वारंट पेश किया है, बताया जा रहा है कि रानू साहू उस समय कोरबा की कलेक्टर थी तब माया वारियर आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ थी, माया को निलंबित आईएएस रानू साहू के करीबी माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईडी के मुताबिक एक बड़ा राशि आदिवासी विकास विभाग को ट्रांसफर की गई है, वहीं ईडी ने डीएमएफ फंड में 40 प्रतिशत तक कमीशन लेने का दावा किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

 

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp