LIVE UPDATE

“बूथ चलो अभियान” में पहुंचे TS सिंहदेव : डिप्टी CM का बेलतरा में गर्मजोशी स्वागत, कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में हुए शामिल….कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव में जीत का मूलमंत्र

बूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बेलतरा पहुंचे। जहां बूथ प्रभारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने टीएस सिंहदेव की आरती उतार कर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री बनने के पश्चात जिले में उनका यह उनका पहला कार्यक्रम रहा है,

बेलतरा में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम ग्राम बेलतरा, ग्राम पौंसरा, ग्राम सेमरा, ग्राम पंचायत जलसो, ग्राम पंचायत बैमा नंगोई में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी को राज्य व केंद्र में विजयी बनाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने जमीन से जुड़कर राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पिछली जीत के आंकड़े से और अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा ।

ये खबर भी पढ़ें…
पेट्रोल-डीजल एक्साइज कटौती पर सियासत तेज; Chhattisgarh में बघेल-चौधरी का X-वार, आपकी इन्हीं हरकतों के कारण…भूपेश को बोल गए ओपी चौधरी
पेट्रोल-डीजल एक्साइज कटौती पर सियासत तेज; Chhattisgarh में बघेल-चौधरी का X-वार, आपकी इन्हीं हरकतों के कारण…भूपेश को बोल गए ओपी चौधरी
March 28, 2026
रायपुर। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगले विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बन रही है यह आत्मविश्वास सही है। लेकिन किसी को भी कम नहीं आना चाहिए। अति आत्मविश्वास से हमें बचना है। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें 46 का आंकड़ा नहीं बल्कि 75 पार का आंकड़ा पार करना है। ये हम तभी कर पाएंगे जब हम अपने मतदाता भाई बहनों को अपनी सरकार का काम बताएंगे।

आयोजन के दौरान प्रदेश सचिव पंकज सिंह, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, महेंत्तर कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर ग्रामीण, झगर राम सूर्यवंशी ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा , चंद्रप्रकाश बाजपेयी, रमेश कौशिक, राजेंद्र साहू, संतोष दुबे, आशीष मोनू अवस्थी, राम रतन कौशिक, रितेश शर्मा, अनिल यादव, त्रिलोकी वर्मा, दिनेश साहू, मीना सूर्यवंशी हरि साहू, टीकम सिंह, अशोक शास्त्री, बुध नाथ पैगोर, दीपक नायक, सचिन धीवर, तेज सिंह गौतम समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी: राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत
मुख्यमंत्री ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी: राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत
March 28, 2026
रायपुर, 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में राजस्व विभाग को प्राप्त 4...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles