LIVE UPDATE
Trending

DA ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6 फीसदी बढ़ा, एक अगस्त 2022 से लागू, राज्य शासन ने जारी किया आदेश…..कर्मचारी संगठन 12% की कर रहे मांग

छत्तीसगढ़ में राज्य कर्मचारियों के आंदोलन के बाद सरकार ने महंगाई भत्ता(DA) बढ़ा दिया है। वित्त विभाग ने मंगलवार को 6% महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद कुल महंगाई भत्ता 28% हो जाएगा। वहीं कर्मचारी संगठन अभी भी 12% भत्ता बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6% की वृद्धि कर 28% कर दिया गया है। वहीं छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को 15% वृद्धि का लाभ दिया जाना है। उनका मंहगाई भत्ता 189% हो गया है। ये भत्ता एक अगस्त 2022 से नगद भुगतान किया जाना है। महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन से की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री ने दो सचिवों की जो समिति बनाई थी, उनके साथ दो दौर की बातचीत हुई। वहां 12% डीए पर सहमति बन गई थी। बात हुई थी कि संगठन को मुख्यमंत्री से मिलाया जाएगा। इस बीच हड़ताल में शामिल नहीं रहे कुछ संगठनों के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से मिलाकर 6% पर सहमति बना ली गई। बाद में हम लोगों को भी बुलाया गया था, लेकिन हमने 6% को नामंजूर कर दिया।

22 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमल वर्मा ने कहा, फेडरेशन में शामिल कर्मचारी संगठनों ने पहले ही अपना रुख साफ कर दिया है। हमें 12% से कम मंजूर नहीं है। वह भी देय तिथि से दिया जाना चाहिए। सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी ऐसे में सभी कर्मचारी 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles