LIVE UPDATE

CG में नक्सलियों पर शिकंजा : 11 नक्सलियों को जवानों ने किया गिरफ्तार, अभी भी पुलिस और केन्द्रीय बलों का जॉइंट ऑपरेशन जारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद नक्सलियों के विरूद्ध पुलिस अभियान में आई तेजी। राज्य में नक्सलियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई। भांसी थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की वारदात में शामिल 10 माओवादियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार कर लिया है. साथ ही बीजापुर में भी 1 नक्सली गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस और केन्द्रीय बलों के जवानों ने नक्सलियों के विरूद्ध शुरू किया सघन अभियान। माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने एरिया डॉमिनेशन और कॉम्बिंग अभियान में आई तेजी। पुलिस बल ने 11 नक्सलियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में सामग्रियां जप्त की। बस्तर अंचल में नक्सल घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सल गतिविधियों पर कड़ाई से अंकुश लगाने के दिए थे निर्देश।

ये खबर भी पढ़ें…
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
June 8, 2026
बिलासपुर, 8 जून 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बच्चों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुखबिरी की सूचना पर डीआरजी बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ 230 बटालियन की सयुक्त टीम को बेचापाल, हुर्रेपाल, की जंगल की ओर रवाना किया गया था. 20 से 25 माओवादियों की सूचना पर सुरक्षा बल के जवान पकड़ने के लिए निकले थे. बेचापल और हुर्रेपाल के जंगल में पहुंचकर जवानों ने नक्सलियों को गिरफ्तार किया है

पकड़े गए 10 माओवादी –

ये खबर भी पढ़ें…
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
June 9, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने प्रदेशभर के 595 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. मोती ओयाम पिता सुक्कू ओयाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य).
  2. कारू कड़ती पिता सुकलू कड़ती उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य).
  3. छोटू हेमला पिता सुक्कू हेमला उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल गाण्डूकलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर(बेचापाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य).
  4. राजेष कड़ती पिता स्व0 छन्नू कड़ती उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर( बेचापाल पंचायत मिलिषिया सदस्य).
  5. सोमारू ओयाम पिता स्व0 आयतु उर्फ बुडता ओयाम उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल पंचायत मिलिषिया सदस्य).
  6. सुनिल माड़वी पिता स्व0 सोमडू माड़वी उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (हुर्रेपाल पंचायत मिलिषिया डिप्टी कमाण्डर).
  7. माड़का लेकाम पिता जोगा उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल नयापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (हुर्रेपाल पंचायत मिलिषिया सदस्य).
  8. आयतु उर्फ सूपा मड़काम पिता सन्नू मड़काम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य).
  9. कोया हेमला पिता स्व0 पाण्डू हेमला उम्र लगभग 46 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल नयापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (हुर्रेपाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य).
  10. बचलू मड़काम पिता कायदूम मड़काम उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (हुर्रेपाल पंचायत मिलिषिया सदस्य).

Related Articles