LIVE UPDATE

कलेक्टर की सराहनीय पहल: स्कूलों और अस्पतालों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरा, हाटए जाएंगे आस-पास के पान ठेला

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने स्कूली शिक्षा और सुरक्षा के लिए बेहतर कदम उठाए है, बिलासपुर कलेक्टर ने कहा है कि स्कूल और अस्पताल की बाउंड्री से 100 मीटर के आस पास पान ठेले नहीं होने चाहिए इसके लिए उन्होंने सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि इसका निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में जगह -जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने कहा है। कलेक्टर ने इस आशय के आदेश आज इस टीएल की बैठक में दिए।

कलेक्टर ने अस्पताल और स्कूल से बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने लंबित मामले और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा विधायक पर FIR; विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का लगा आरोप
CG-भाजपा विधायक पर FIR; विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का लगा आरोप
May 28, 2026
अंबिकापुर, 28 मई 2026. सीतापुर में नायब तहसीलदार से कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सीतापुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विगत दिनों एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों का निरीक्षण किया गया। बिना अनुमति के गायब रहने वाले शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने संबंधित विभागों को कहा है।

हेल्थ कार्ड के लिए कैम्प
शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 1 से 15 सितंबर तक विशेष शिविर आयोजित करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों के ताजा हालात की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इससे निपटने के अलर्ट रहने कहा। कलेक्टर ने खेती किसानी की भी जानकारी ली। कलेक्ट्रेट के प्रतिलिपी शाखा को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद 7 फेरे लेंगे विधायक; VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद
CG-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद 7 फेरे लेंगे विधायक; VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद
May 28, 2026
बेमेतरा, 28 मई 2026. बेमेतरा में जनहितकारी योजनाओं को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिलने जा रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक से पोषण सप्ताह
जिले में 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में पोषण चौपाल लगाया जाएगा और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। बच्चों का वजन लेकर उनके पोषण स्तर की जांच की जाएगी। माताओं को पोषण के विषय में जानकारी दी जाएगी। पोषण माह में विभिन्न गतिविधियों के द्वारा लोगों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कृमि की दवाई दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी, हालत गंभीर
Chhattisgarh News; पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी, हालत गंभीर
May 28, 2026
रायपुर, 28 मई 2026. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की हालत बिगड़ गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles