CM साय आज जशपुर और सरगुजा दौरे पर रहेंगे; इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम


रायपुर, 19 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 20 जून को जशपुर और सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे कुनकुरी स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित “जैविक खेती कार्यशाला एवं कृषि-पर्यटन संगोष्ठी” में शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं, अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सामाजिक भवनों का निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर में कुनकुरी जनपद पंचायत परिसर में आयोजित अन्न कल्याणकारी शिविर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद बेमताटोली में उत्कल ब्राह्मण समाज सेवा समिति के सामाजिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात गिनाबहार में निर्माणाधीन एमसीएच-बीपीएचयू भवन, दुलदुला के चराईडांड़ में 220 बेड अस्पताल, फिजियोथेरेपी एवं नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। सिटियाटोली खेल मैदान में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और तालाब परिसर का अवलोकन भी उनके कार्यक्रम में शामिल है।

शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री सिटियाटोली स्थित आत्मानंद स्कूल में आयोजित “पीएम किसान उत्सव दिवस” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर पहुंचकर न्यू सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp