LIVE UPDATE

CM ने बिलासपुरियंस को दी 134 करोड़ रुपये की सौगात; कहा – सुशासन, विकास और जनकल्याण हमारी सरकार की पहचान

– सुशासन तिहार में विकास और संवेदनशील शासन की झलक

– मुख्यमंत्री ने 134 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की दी सौगात, महतारी वंदन की 28वीं किस्त जारी, वृद्धों और दिव्यांगजनों के लिए दो बड़े केंद्रों का शिलान्यास

– बेलतरा महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गवासी सखाराम जी के नाम पर एवं पांच मंगल भवन की घोषणा की


बिलासपुर, 04 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत हेमूनगर  में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 134 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी की तथा आमजनों के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के दौरान 80 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की। ट्राईसाइकिल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक आवास की चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री ने एसईसीएल के सीएसआर मद से 22.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 200 सीटर बहुउद्देशीय वृद्धाश्रम भवन का शिलान्यास किया। इस भवन में वरिष्ठ नागरिकों को प्राकृतिक चिकित्सा, योग, फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी एवं समग्र पुनर्वास जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सुरक्षित और बेहतर जीवनयापन के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा। इसी प्रकार उन्होंने 18.76 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 500 सीटर दिव्यांगजन शिक्षण-प्रशिक्षण एवं बहुउद्देशीय पुनर्वास केंद्र का भी शिलान्यास किया। इस केंद्र में शिक्षण-प्रशिक्षण, कौशल विकास, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, ऑडिटरी ट्रेनिंग तथा समग्र पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह केंद्र दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


  मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का भी लोकार्पण किया। इस मशीन के माध्यम से मस्तिष्क, हृदय एवं अन्य जटिल बीमारियों की जांच स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगी। इससे मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी बनेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68 लाख 54 हजार 3 महिलाओं के खातों में 642 करोड़ 27 लाख 77 हजार 950 रुपये की राशि अंतरित की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। योजना के तहत अब तक 18 हजार 165 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
विधायक और तहसीलदार विवाद: दो समर्थकों ने किया सरेंडर, प्रशासन और विधायक के बीच बातचीत के बाद बनी सहमति, थाने से ही चेकलिस्ट पर छोड़ा गया
विधायक और तहसीलदार विवाद: दो समर्थकों ने किया सरेंडर, प्रशासन और विधायक के बीच बातचीत के बाद बनी सहमति, थाने से ही चेकलिस्ट पर छोड़ा गया
June 3, 2026
सूरजपुर, 6 जून 2026। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच हुए विवाद के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत अब तक 27 जिलों का दौरा किया जा चुका है। सरकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रही है और लोगों से फीडबैक ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन, सुरक्षा बलों के पराक्रम और बस्तर की जनता के सहयोग से नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। आज बस्तर में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जा रही है। वहीं ई-डिस्ट्रिक्ट के तहत 400 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। आमजनों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सुविधा भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने कहा कि सुशासन तिहार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। जनता की भलाई के लिए किए गए कार्य ही वास्तविक सुशासन हैं। उन्होंने बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार, रेलवे अधोसंरचना विकास तथा अरपा परियोजना के सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही का सशक्त माध्यम है। समाधान शिविरों में उमड़ रही भीड़ सरकार के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के लिए जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री की घोषणा- मुख्यमंत्री ने बेलतरा विधायक l सुशांत शुक्ला की मांग पर बेलतरा महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय सखाराम सूर्यवंशी के नाम पर किए जाने की घोषणा की। साथ ही बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के निगम क्षेत्र में पांच मंगल भवनों के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार विशेष कार्ययोजना पर कार्य कर रही है और जिले के विकास से जुड़े सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने 3 सीटों पर लहराया परचम, सीएम साय बोले- जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर
CG News: नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने 3 सीटों पर लहराया परचम, सीएम साय बोले- जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर
June 4, 2026
CG News: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनावों के परिणाम आ गए हैं. इन परिणामों में स्थानीय स्तर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में  विधायक  अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर l पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम के सभापति  विनोद सोनी, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद एवं मुख्यमंत्री के विशेष सचिव  रजत बसंल, संभागायुक्त  सुनील जैन, आई जी  रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर  संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत  संदीप अग्रवाल,  मोहित जायसवाल, l दीपक सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले के 80 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के तबादले, देखिये लिस्ट
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले के 80 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के तबादले, देखिये लिस्ट
June 4, 2026
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में  कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *