LIVE UPDATE

CM साय के निर्देश पर UP में बंधक बनाये गए छत्तीसगढ़ के मजदूरों को छुड़ाया गया…. सकुशल लौटे पहाड़ी कोरवा युवा, वीडियो जारी कर मांगी थी मदद

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गन्ने के खेतों में काम कर रहे पहाड़ी कोरवा युवा सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौट आये हैं। इन्होंने वीडियो बनाकर सहायता की अपील छत्तीसगढ़ सरकार से की थी। वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पहाड़ी कोरवा युवाओं को सकुशल छत्तीसगढ़ लाने की कार्यवाही की। गौरतलब है कि सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल एसडीएम रवि राही को उत्तर प्रदेश के बागपत भेजा।

श्री राही ने बागपत जिला प्रशासन से सम्पर्क कर इन युवाओं को लेकर सरगुजा लौट आएं हैं। पांचों युवा संरक्षित जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा से हैं। पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति द्वारा संरक्षित जनजाति समूह हैं। ये युवा सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र के गांव सुपलगा, परपटिया, चिरगा के निवासी हैं। इन युवाओं ने बागपत से लौटते वक्त एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि सभी कुशलता से हैं और सरगुजा की प्रशासनिक टीम के साथ लौट रहे हैं। उन्होंने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें छत्तीसगढ़ लाने के निर्देश देने और अविलंब सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
June 8, 2026
बिलासपुर, 8 जून 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बच्चों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये युवा सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र के गांव सुपलगा, परपटिया, चिरगा के निवासी हैं. इन युवाओं ने बागपत से लौटते वक्त एक वीडियो भी जारी किया. इसमें उन्होंने बताया कि सभी कुशलता से हैं और सरगुजा की प्रशासनिक टीम के साथ लौट रहे हैं. उन्होंने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें छत्तीसगढ़ लाने के निर्देश देने और अविलंब सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया.

ये खबर भी पढ़ें…
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
June 9, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने प्रदेशभर के 595 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles