LIVE UPDATE

CM भूपेश पश्चिम बंगाल और झारखंड दौरे पर, एयरपोर्ट पर पत्रकारों से की विभिन्न विषयों पर चर्चा….ये है बघेल के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 दिसंबर को पश्चिम बंगाल और झारखंड दौरे पर रहेंगे। सीएम आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर होते हुए झारखंड के गुमानी जाएंगे । बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सवेरे 10:00 बजे विमान द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11:30 बजे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंचेंगे । मुख्यमंत्री दुर्गापुर से दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1:25 बजे झारखंड के साहिबगंज जिले के बधरवा विकासखंड के गुमानी पहुंचेंगे और वहां आम सभा को संबोधित करेंगे ।  बघेल 3:15 बजे गुमानी से दुर्गापुर आएंगे और वहां से 4:00 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 5:30 बजे रायपुर लौट आएंगे ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड के लिए रवाना हुए। इससे पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरु जी का मनखे मनखे एक समान और सत्य के रास्ते पर चलने का जो संदेश वह आज भी प्रासंगिक है। और हमारा प्रदेश बाबा जी के बताए हुए मार्ग पर चल रहा है। अपने झारखंड प्रवास पर उन्होंने कहा कि झारखंड के चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन है। वहां प्रियंका गांधी भी रहेंगी। कांग्रेस दिग्गजों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में जो स्थिति बनी है वह बहुत स्पष्ट है झारखंड में कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार बनेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर
बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर
April 14, 2026
बिहार की राजनीती में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है | मुख्यमंत्री नितीश कुमार के इस्तीफे की ख़बरों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की होगी जीतः सीएम

नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम तैयारियों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव अंतिम दौर पर है। सभी प्रत्याशी पार्टी के लोग हैं। हमारे सभी साथी नेता हो या कार्यकर्ता डोर टू डोर जा रहे हैं और अपने एजेंडे को जनता तक पहुंचा रहे हैं। हमें विश्वास है कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। इसी बीच स्थानीय चुनाव में राम नाम के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि बीजेपी के पास कोई और मुद्दा नहीं है। 15 साल में उन्होंने कुछ नहीं किया और अब वह इधर उधर की बात कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ नहीं कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
April 15, 2026
Pawan Khera Transit Bail: असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में पवन खेड़ा मुसीबतें कम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles