CM भूपेश ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी को महासचिव बनने की दी बधाई…..BJP पर तंज कसते हुए कहा – अब बस कुछ दिन और! अच्छे दिन आने वाले हैं, क्योंकि मोदी जी जाने वाले हैं


प्रियंका गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि अब बस कुछ दिन और। अच्छे दिन आने वाले हैं, क्योंकि मोदी जी जाने वाले हैं।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस के महासचिव नियुक्त करते हुए उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वही कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाया है, जबकि केसी वेणुगोपाल को भी महासचिव बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस कदम को लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल पेज पर लिखा है कि …


प्रियंका गांधी जी को नयी जिम्मेदारी के लिए अनंत शुभकामनाएं। कार्यकर्ता कई वर्षों से मांग कर रहे थे कि प्रियंका जी सक्रिय राजनीति में आएं। कार्यकर्ताओं की मांग पूरी करने के लिए राहुल गांधी जी का आभार।

अब बस कुछ दिन और । अच्छे दिन आने वाले हैं, क्योंकि मोदी जी जाने वाले हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp