प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में हुई “ऑफिशियल एंट्री”, बनाया गया कांग्रेस महासचिव, कांग्रेस ने दी ईस्ट यूपी की कमान


कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांगी बुधवार को पूरी हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के बड़ा फैसला लेते हुए प्रियंका गांधी का पार्टी का महासचिव बनाया है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है।
खबरों के अनुसार प्रियंका गांधी को इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाया है जबकि केसी वेणुगोपाल को भी महासचिव बनाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष के इस कदम को लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। लंबे समय से प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग चल रही थी और हाल ही में रायबरेली में उन्हें चुनाव लड़ाने की मांग करने वाले पोस्टर भी नजर आए थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा, ‘राहुल गांधी जो भी कहते हैं वह करके दिखाते हैं. प्रियंका गांधी की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि कांग्रेस का भविष्य उज्जवल है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp