CM भूपेश कल युवा महोत्सव का शुभारंभ…..37 विधाओं में होंगे 821 विविध कार्यक्रम, 7000 प्रतिभागी होंगे शामिल…उमेश पटेल ने दी युवा महोत्सव की जानकारी


खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के संबंध में न्यू सर्किट हाऊस के नवीन ऑडिटोरियम (कन्वेंशन हॉल) में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्वेता सिन्हा भी उपस्थित थीं।

उल्लेखनीय है कि इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन 12 जनवरी 2020 को दोपहर 12 बजे स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में करेंगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत होंगे ।
प्रेसवार्ता के महत्वपूर्ण बिन्दू –

– साइंस कॉलेज मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

– 12 से 14 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके करेंगी। शुभारंभ समारोह दोपहर 12 बजे होगा। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, मंत्रिमंडल के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियां शामिल होंगे।

– प्रदेश से करीब 7000 प्रतिभागी शामिल होंगे, इनके लिए 32 विभिन्न स्थलों पर उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।

– युवा महोत्सव में युवाओं को विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए 10 स्थान पर निर्धारित किए गए है, इनमें से तीन मंच साइंस कॉलेज मैदान में बनाया गया है। इसके अलावा खेल संचालनालय के ऊपरी मंजिल स्थित हॉल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के तीनों हॉल, विज्ञान महाविद्यालय ऑडिटोरियम, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय का प्रेक्षागृह एवं खेल मैदान में आयोजित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– युवा महोत्सव में युवाओं के लिए 37 विधाओं में 821 विविध कार्यक्रम होंगे। इनमें मुख्य रूप से पारंपरिक लोक-नृत्य, लोक गीत, एकांकी नाटक, क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध, तत्कालिक भाषण, छत्तीसगढ़ी परिधानों पर आधारित फैंशन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों पर आधारित फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

– युवा महोत्सव के दौरान खो-खो, कब्बड्डी के अलावा ग्रामीण पृष्ठभूमि के परम्परागत खेल भौंरा, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़-चाल की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
. महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य, मणिपुरी, ओडिसी, भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी के साथ शास्त्रीय संगीत की प्रतियोगिता होगी।
. महोत्सव में सितार, बांसुरी, गिटार, तबला, वीणा, हारमोनियम, मृदंगम वादन की प्रतियोगिता होगी।

– प्रदेश में हुए विकास कार्योंं की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

– प्रदर्शनी स्थल पर संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन एवं पुरातात्विक स्थलों के संबंध में प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।

– युवाओं के रोजगार संबंधी मार्गदर्शन के लिए रोजगार कार्यालय द्वारा विशेष स्टॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए मार्गदर्शन की व्यवस्था रहेगी।

– प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए साईंस कॉलेज मैदान आने एवं जाने के लिए 195 बसों की व्यवस्था की गई है।

– प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 7000 से अधिक प्रतिभागियों के भोजन की व्यवस्था के लिए तीन विशाल डोम बनाए गए है, प्रत्येक डोम में एक साथ 2000 लोगों की खाने की व्यवस्था रहेगी।

– महोत्सव के दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए 3000 से अधिक जवान तैनात रहेंगे।

– मुख्य मंच के बगल में मीडिया सेंटर भी बनाया गया है।

– मीडिया सेंटर के बगल में ही पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है। इसी के नजदीक ही आपात चिकित्सा केंद्र होगा जहां चिकित्सकों का दल तैनात रहेगा।

– सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कंट्रोल रूम भी यहां मनाया गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp