CISF Recruitment : सीआईएसएफ में निकली बम्पर भर्ती, 69 हजार से ज्यादा है महीने की सैलरी


CISF Recruitment : सीआईएसएफ में कॉन्स्टेबल फायरमैन के पदों पर बम्पर भर्ती की जा रही है, 1100 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं, इन भर्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है और फॉर्म भरने की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन की जा सकती है।

इस वेबसाइट से करना है अप्लाई
सीआईएसफ की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कांस्टेबल फायरमैन के कुल 1130 पदों पर भर्ती होगी. इनके लिए आवेदन लिंक 21 अगस्त को खोल दिया गया है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है. अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. ऐसा करने के लिए आपको सीआईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका पता ये है – cisfrectt.cisf.gov.in.

इस वेबसाइट से आप न केवल अप्लाई कर सकते हैं बल्कि इन पदों के बारे में डिटेल में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही इन भर्तियों से संबंधित कोई भी अपडेट आता है तो उसे चेक करने के लिए भी आप इस वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

cg news : कांग्रेस ने किया ईडी कार्यालय का घेराव, पुलिस से जमकर हुई झूमाझटकी, पूर्व सीएम बघेल को कंधे पे उठाकर किया बैरिकेट पार

क्या है योग्यता
सीआईएसएफ के कॉन्स्टेबल फायरमैन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो. कैंडिडेट की उम्र 18 से 23 साल के बीच में होनी चाहिए. आयु की गिनती 30 सितंबर 2024 से की जाएगी. आरक्षित श्रेणी को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितना लगेगा शुल्क कैसे होगा सेलेक्शन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ₹100 शुल्क देना होगा. एससी, एसटी और ईएसएम कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शुल्क नहीं देना है. सेलेक्शन कई राउंड की परीक्षा के बाद होगा. जैसे पीईटी टेस्ट, पीएसटी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, रिटन एग्जामिनेशन और मेडिकल टेस्ट. एक चरण पास करने वाला ही अगले चरण में जाएगा और सभी चरण पास करने के बाद ही चयन अंतिम होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG BREAKING : महापौर का जाति प्रमाण पत्र निरस्त, बीजेपी पार्षद ने दायर की थी याचिका, नेता प्रतिपक्ष ने FIR और रिकवरी की मांग

सैलरी कितनी मिलेगी
सीआईएसएफ के कॉन्स्टेबल फायरमैन पदों पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट को महीने के 21700 से लेकर 69100 रुपये तक हर महीने सैलरी दी जाएगी. यह पे स्केल 3 के मुताबिक है साथ ही चुने गए कैंडिडेट्स को दूसरे अलाउंस भी दिए जाएंगे. डिटेल जाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं. यहां से आपको सारी जानकारियां विस्तार में मिल जाएंगी।

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp