Chhattisgarh News : विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक कल, महतारी वंदन समेत इन बड़ी घोषणाओं पर लग सकती है मुहर


CM Vishnudeo Sai Cabinet meeting: 2024 का पहला महीना छत्तीसगढ़वासियों के लिए सौगातों की बौछार लेकर आते नजर आ रही है, सीएम विष्णुदेव साय ने कल यानी 23 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है।

इस बैठक में ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी’ यानी बीजेपी के घोषणा पत्र में किए वादे ‘महतारी वंदन योजना’ पर मुहर लग सकती है। इस अहम योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे यानी साल में 12 हजार रुपये। शासकीय स्तर पर इस योजना को लेकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश बहुत पहले ही दिए जा चुके हैं। वहीं इस बैठक में विधानसभा बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं। साय सरकार छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने की योजना पर भी निर्णय ले सकती है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp