LIVE UPDATE
Trending

Chhattisgarh News-सूदखोरी का किला जमींदोज: रायपुर के कुख्यात तोमर बंधुओं के ऑफिस पर चला बुलडोजर, वाइफ के नाम पर चल रहा था सूदखोरी का अड्डा

रायपुर, 27 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधियों पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार सुबह भाटागांव स्थित कुख्यात सूदखोर तोमर बंधुओं के अवैध ऑफिस को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

यह ऑफिस रोहित और वीरेंद्र तोमर का था, जो बीते कई वर्षों से सूदखोरी और अवैध वसूली का गढ़ बना हुआ था। खास बात यह रही कि यह संपत्ति तोमर बंधुओं ने अपनी पत्नियों के नाम पर रजिस्टर्ड करा रखी थी, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। लेकिन अब प्रशासन ने इसे बेनामी संपत्ति मानते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़ें…
…जब SSP खुद बने फरियादी; डायल-112 की हकीकत परखने आधी रात सड़क पर उतरे SSP, खुद फरियादी बन किया कॉल… कुछ ही मिनटों में पहुंची पुलिस टीम
…जब SSP खुद बने फरियादी; डायल-112 की हकीकत परखने आधी रात सड़क पर उतरे SSP, खुद फरियादी बन किया कॉल… कुछ ही मिनटों में पहुंची पुलिस टीम
June 13, 2026
मुंगेली, 12 जून 2026. आमजन को बेहतर, त्वरित और संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में मुंगेली पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोई कानून से बड़ा नहीं: विजय शर्मा

प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने X पर पोस्ट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि विष्णुदेव-सरकार में “सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है” किसी मंत्री-मुख्यमंत्री जी के साथ फोटो खिचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता। अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने राजधानी रायपुर के सेजबहार क्षेत्र में विकसित किए जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लंबे समय से फरार हैं आरोपी

पुलिस के मुताबिक, रोहित और वीरेंद्र तोमर लंबे समय से फरार हैं। दोनों के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में सूदखोरी, मारपीट और धमकी जैसे कुल सात गंभीर मामले दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस को शक है कि ये राज्य से बाहर भाग गए हैं।

काले कारोबार का खुलासा

ऑफिस की तलाशी के दौरान कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो अवैध लेन-देन, ऊँची ब्याज दरों पर दिए गए कर्ज, और जबरन वसूली की पुष्टि करते हैं। कार्यालय से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बहीखाते भी जब्त किए गए हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों का ब्यौरा मिला है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
June 13, 2026
बिलासपुर, 13 जून 2026.  नगर पालिक निगम बिलासपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन की सख्ती जारी

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि ऐसे सभी अवैध निर्माण और अपराध से जुड़ी संपत्तियों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है कि रायपुर में अवैध सूदखोरी और गुंडागर्दी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles