LIVE UPDATE

Chhattisgarh News : प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना नाम

Chhattisgarh News. आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रयास आवासीय विद्यालय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट eklavya.cg.nic.in पर परिणाम का अवलोकन कर सकते हैं।

Chhattisgarh News. परीक्षा परिणाम के संबंध में यदि रोल नंबर अथवा नाम में कोई विसंगति हो तो प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी अपना अभ्यावेदन ई-मेल prayas.ctd@gmail.com पर 12 जुलाई को शाम 5 बजे तक तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अभ्यर्थी ई-मेल abhyavedan.emrs@gmail.com पर 14 जुलाई को शाम 5 बजे तक कर मेल कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात किया गया अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-बाइक धीरे चलाने की नसीहत पर युवकों की पिटाई: पेट्रोल पंप ऑफिस में घुसकर लाठी-रॉड से हमला, CCTV सामने आया
CG-बाइक धीरे चलाने की नसीहत पर युवकों की पिटाई: पेट्रोल पंप ऑफिस में घुसकर लाठी-रॉड से हमला, CCTV सामने आया
May 18, 2026
बिलासपुर, 18 मई 2026 ।  बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को मामूली बाइक टक्कर का विवाद खूनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि प्रदेश के विभिन्न प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2024-25) में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित कर विभिन्न जिला मुख्यालयों में 9 जून 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कक्षा 6वीं (शिक्षण सत्र 2024-25) में प्रवेश के लिए 18 मई 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
May 18, 2026
Chhattisgarh Teacher Suspended: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles