LIVE UPDATE

Chhattisgarh News: धान रोपाई या फोटोशूट? खेत में कुर्सी पर बैठीं मंत्री जी, वायरल तस्वीरों ने खड़े किए सवाल

रायपुर/23 जुलाई 2025. छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की हालिया वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। तस्वीरों में मंत्रीजी पारंपरिक साड़ी पहने खेत के बीचों-बीच कुर्सी पर बैठी हैं, उनके हाथों में धान का पौधा है और उनके पीछे कुछ महिलाएं धान रोपते हुए दिखाई देती हैं। इसे लेकर जनता और विपक्षी दलों ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि यह असली श्रम है या महज ‘फोटोशूट’? जहां समर्थक इसे ‘मातृशक्ति का खेतों से जुड़ाव’ बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे एक दिखावटी राजनीतिक स्टंट करार दे रही हैं।


छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री की खेत में कुर्सी पर बैठकर धान रोपाई करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ कुछ और भी महिलाओ को कुर्सी पर बैठाया गया है, वास्तविक धान रोपाई में घंटों तक कीचड़ में खड़े होकर काम करना पड़ता है, जबकि मंत्री महोदय कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाते नजर आ रही थीं। सवाल उठता है कि क्या यह सच में मेहनत की तस्वीर है या फिर महज कैमरे के लिए किया गया पोज?

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। केंद्र में एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है मामला?

हाल ही में मंत्री महोदया एक ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर थीं, जहां उन्होंने एक महिला किसान समूह के साथ खेत में पहुंचकर धान रोपने की प्रक्रिया में भाग लिया। लेकिन वायरल हुई तस्वीरों में मंत्री कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं, मंत्री एक बिचड़ी को खेत में लगाते हुए ‘पोज़’ देती नजर आईं।

मंत्री कार्यालय की सफाई

विवाद बढ़ने पर मंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया:

“मंत्री जी स्वास्थ्य कारणों से कीचड़ में अधिक देर तक खड़ी नहीं रह सकती थीं। उन्होंने महिलाओं की मेहनत को सम्मान देने और उनके बीच कुछ पल बिताने के उद्देश्य से यह प्रतीकात्मक सहभागिता की थी।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *