LIVE UPDATE

Chhattisgarh News: रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार: ACB ने बीईओ कार्यालय में मारा छापा, क्लर्क 12 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार…शिक्षा विभाग में हड़कंप

Chhattisgarh News:  एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड 2 के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, रिश्वतखोर बाबू ने स्कूल चपरासी से एरियर की राशि निकालने के एवज में घूस की मांग की थी, जिसकी शिकायत चपरासी ने सरगुजा एसीबी की टीम से की, शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्लानिंग के साथ एसीबी की टीम ने BEO कार्यालय में बाबू को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

नितेश रंजन पटेल ने एसीबी को बताया कि वह मिडिल स्कूल चलगली में पीयून के पद पर पदस्थ है, और वह अपने एरियर की पैसे निकालने के लिए beo ऑफिस गया था, जहां सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ बाबू गौतम सिंह ने एरियर रिलीज कराने के एवज में 20 हजार की रिश्वत की मांग की थी,

ये खबर भी पढ़ें…
CG- हरा सोना संग्राहकों के लिए अच्छी खबर: आदिवासियों-वनवासियों को 920 करोड़ रुपए होंगे वितरित, 13 लाख परिवारों को…
CG- हरा सोना संग्राहकों के लिए अच्छी खबर: आदिवासियों-वनवासियों को 920 करोड़ रुपए होंगे वितरित, 13 लाख परिवारों को…
April 22, 2026
रायपुर, 22 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ और अन्य वन क्षेत्रों में तेंदूपत्ता को हरा सोना कहा जाता है, जो आदिवासियों और वनवासियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसकी शिकायत चपरासी निरंजन पटेल ने सरगुजा एसीबी से की, प्लानिंग के हिसाब से रिश्वत की पहली क़िस्त देने आज निरंजन पटेल 12 हजार लेकर BEO ऑफिस पहुंचे, जैसे ही चपरासी ने बाबू को पैसे दिए वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए बाबू को रंगे हाथों पकड़ा, बाबू गौतम सिंह को गिरफ्तार करके एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है, एसीबी ने यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय वाड्रफनगर में की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Govt Employees Holiday Cancelled: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी! अगले तीन महीने तक लगी रोक, जानें वजह
CG Govt Employees Holiday Cancelled: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी! अगले तीन महीने तक लगी रोक, जानें वजह
April 22, 2026
रायपुर, 22 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बड़ा फैसला लिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles