LIVE UPDATE

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 10000 भर्तियां: स्वास्थ्य मंत्री का विधानसभा में बड़ा ऐलान, विभाग में होगी बंपर भर्तियां, इन पदों के लिए निकाली जाएगी वैकेंसी



Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के अस्पतालों में जल्द ही डॉक्टर्स, मेडिकल अफसर, प्रोफेसर,असिस्टेंट प्रोफेसर, स्टाफ नर्स और भृत्य समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों व डाक्टरों की कमी का मुद्दा उठा, बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर ने मंत्री से सवाल पूछा कि पूरे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, बड़े घरों के बच्चे बांड भरकर सरकारी खर्चे से डॉक्टर बन जाते है, डॉक्टर बनने के बाद पैसा पटाकर छोड़ देते है, इसके साथ ही विधायक धर्मजीत सिंह ने ऐसे डॉक्टर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Chhattisgarh Jobs : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, इस पदों पर होगी भर्ती, पीएससी और व्यापमं को जाएगा प्रस्ताव

स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर्स और स्टॉप की कमी के सवालों के जवाब देते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा की प्रदेश में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, इनमें से 1079 डॉक्टरों की विशेषज्ञ और मेडिकल अफसरों की भर्ती की जाएगी, भर्ती प्रक्रिया के लिए पीएससी को सूचना दे दी गई है। मंत्री ने बताया कि 8084 स्टाफ नर्स और भृत्य, 232 प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसियोटेट प्रोफेसर समेत भर्ती की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बैकुंठपुर जिला अस्पताल में 188 पद स्वीकृत है, जिसमें से 77 पद रिक्त है। उसमे 98 पद डीएमएफ से भर ली गई है, और प्रदेश की अन्य अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp