LIVE UPDATE

Chhattisgarh Karmachari News : वेतन विसंगति होगी दूर! CM साय से फेडरेशन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात, वेतन विसंगति दूर करने को लेकर हुई चर्चा

Chhattisgarh Karmachari News : छतीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जशपुर जिला अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता के पहल पर दिनांक 22.07.2024 को फेडरेशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में जिला अध्यक्षों के साथ सहायक शिक्षक के बहु प्रतीक्षित मांग वेतन विसंगति दूर करने हेतु डेलिगेशन टीम ने की माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मुलाकात किया एवं ज्ञापन सौंपा|ये भी पढ़ें – संविदाकर्मियों का नियमितिकरण के मुद्दे पर सदन में सवाल, सीएम साय ने क्‍या दिया जवाब…पढ़िये

Chhattisgarh Karmachari News : प्रतिनिधिमंडल ने वेतन विसंगति दूर करने से संबधित समस्त तथ्यों को विस्तार से बताया मुख्यमंत्री जी को मोदी की गारंटी में शामिल वेतन विसंगति दूर करना एवं क्रमोन्नति वेतन प्रदान करने की 100 दिन की गारंटी की भी याद दिलाई । मुख्यमंत्री ने समस्त तथ्यों को गंभीरता से सुना और इस संबध में अधिकारियों के साथ चर्चा करके आगे इस दिशा में पहल करने की बात कही |ये भी पढ़ें : कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का अल्टीमेटम…DA, HRA, एरियर्स सहित चार मांगों को लेकर CS को सौंपा ज्ञापन, 28 जुलाई तक मांगे हो पूरी, वरना… 

ये खबर भी पढ़ें…
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में सक्रिय भूमिका निभाएगी कैट बिलासपुर, महिला उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में सक्रिय भूमिका निभाएगी कैट बिलासपुर, महिला उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
June 2, 2026
बिलासपुर, 2 जून 2026। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक शिव टॉकीज चौक स्थित इंडियन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञात हो कि 2018 से प्रदेश के सहायक शिक्षक अपने वेतन विसंगति को दूर कराने की मांग को लेकर संघर्षरत रहे पूर्ववर्ती सरकार द्वारा वेतन विसंगति दूर करने हेतु 90 दिनों की कमेटी भी गठित किया था समिति का निर्णय 5 वर्षो तक नही आया ,तत्कालीन समय मे विपक्ष में रहे वर्तमान सरकार ने सहायक शिक्षको के दर्द को समझते हुए अपने घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी में सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति दूर करने की मांग को शामिल किया जिससे प्रदेश के सहायक शिक्षको में आस जगी, इसी पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री जी से शीघ्र ही सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति दूर कर मोदी की गारंटी,यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी* को चरितार्थ करने का आग्रह किया ।ये भी पढ़ें : One Nation One Rate: देशभर में एक ही होगा सोने -चांदी का दाम, वन रेट के लिए ज्वैलर्स हुए सरकार से राजी

डेलीगेशन टीम में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्य्क्ष-कौशल अवस्थी,बसन्त कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी -राजू लाल टण्डन ,जिला अध्यक्ष जशपुर-अजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष एमसीबी- सुरेश नेताम,जिला अध्यक्ष बालोद -देवेंद्र हरमुख,जिला अध्यक्ष बेमेतरा- अशोक कुमार शामिल रहे |ये भी पढ़ें : अब RSS के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी,  सरकार ने पलटा 58 साल पुराना आदेश, जानिए पूरी बात

ये खबर भी पढ़ें…
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी
June 2, 2026
रायपुर – प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कोण्डापल्ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles