LIVE UPDATE

Budget 2024 : आम बजट में सरकार ने खोला खजाना, युवाओं को मिलेगा रोजगार, पहली जॉब के साथ ही खाते में आएंगे 15000 रुपए, छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी लोन, किसान, कर्मचारियों के लिए भी बड़ी घोषणाएं…ये है बजट भाषण की मुख्य बातें



Budget 2024. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट लोकसभा में पेश किया, यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सातवां और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है, अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा,’भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि लगातार शानदार बनी हुई है. भारत की मुद्रास्फीति स्थिर है, जो 4% के लक्ष्य की ओर है ।

वित्त मंत्री ने कहा है कि गरीब, युवा, महिला, किसान जैसे प्रमुख वर्गों पर ध्यान देने की कोशिश है. रोजगार, कौशल, एमएसएमई, मध्यम वर्ग पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Breaking News; भारत में Telegram पर अस्थायी रोक, मोदी सरकार का बड़ा फैसला; मैसेज एडिटिंग फीचर भी रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह
Breaking News; भारत में Telegram पर अस्थायी रोक, मोदी सरकार का बड़ा फैसला; मैसेज एडिटिंग फीचर भी रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह
June 16, 2026
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NEET UG की दोबारा परीक्षा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टेलीग्राम पर अस्थाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बजट में रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान
मोदी सरकार के इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने बजट में युवाओं के कौशल विकास, शिक्षा, कृषि और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया. वित्त मंत्री ने देश के पूर्वी राज्यों को देश की आर्थिक वृद्धि का इंजन बनाने के लिए विशेष योजनाओं का भी ऐलान किया. सफेद साड़ी में लोकसभा पहुंची वित्त मंत्री ने 11 बजे अपने बजट भाषण की शुरुआत की ।

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पहले दिन हंगामा होने के आसार, विपक्ष बिजली कटौती, कानून समेत कई मुद्दों पर घेरने को तैयार

ये खबर भी पढ़ें…
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
June 17, 2026
दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित Punjabi Singer Guru Randhawa के जिम के बाहर हुई फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोदी3.0 के पहले बजट की मुख्य बातें:
1: 2 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ युवाओं के लिए 5 स्कीम. 5 करोड़ से ज्यादा युवाओं को होगा लाभ. रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देने के लिए 3 स्कीम ।

2: कृषि व उससे जुड़े सेक्टर के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान. किसानों और उनकी जमीनों को मिलेगा डिजिटल पब्लिक इंफ्रा का फायदा. फार्मर एंड लैंड रजिस्ट्री के दायरे में आएंगे 6 करोड़ किसान ।

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
June 19, 2026
नई दिल्ली। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3: विकसित भारत का इंजन बनेंगे पूर्वी राज्य. बिहार को मिले 3 एक्सप्रेसवे. 26 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी नई सड़कें. गया में बनेगा औद्योगिक हब ।

4: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार सृजन. ईपीएफओ मे कंट्रीब्यूशन के हिसाब से फर्स्ट टाइम एम्पलॉइज को मिलेगा प्रोत्साहन. 30 लाख युवाओं को होगा फायदा ।

5: हर नए कर्मचारी के लिए कंपनियों को 2 साल तक हर महीने 3-3 हजार रुपये का रिम्बर्समेंट मिलेगा. इससे 50 लाख लोगों को लाभ होगा ।

6: फॉर्मल सेक्टर में वर्कफोर्स से जुड़ने वालों को डाइरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के तहत 15 हजार रुपये तक का फायदा दिया जाएगा. इसके लिए 1 लाख रुपये तक की सैलरी वाले कर्मचारी पात्र होंगे. इससे 2 लाख से ज्यादा युवाओं को लाभ 7: कृषि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए शोध. बदलते मौसम के हिसाब से फसलों का होगा विकास ।

8: मुद्रा लोन की लिमिट बढ़ाई गई. अब इस स्कीम में 20 लाख रुपये तक के लोन मिलेंगे ।

9: ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान ।

10: वित्त मंत्री ने किया 12 इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान.होगा ।

LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

  •  6 करोड़ किसानों की जमीन का ब्योरा लैंड रजिस्ट्री पर लाया जाएगा।
  • 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: एजुकेशन लोन के लिए ई वाउचर्स सुविधा

 जिन लोगों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उनको सरकार आसान एजुकेशन लोन देगी। लोन का 3 फीसदी हिस्सा सरकार भरेगी। ऐसे छात्रों को देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए यह लोन दिया जाएगा। इस योजना के तहत एक लाख स्टूडेंट्स के लिए सरकार ई वाउचर्स जारी करेगी।

Union Budget 2024 LIVE: पहली जॉब के साथ ही खाते में आएंगे 15000 रुपए

सरकार ने कम सैलरी वालों को सरकारी मदद का एलान किया है। घोषणा के अनुसार, पहली नौकरी में 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर EPFO में 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में दी जाएगी।

Budget 2024-25 LIVE Updates: युवाओं को इंटर्नशिप

 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। इसके लिए सरकार देश की 500 टॉप कंपनियों में प्रावधान करेगी।

LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: बिना गारंटी लोन

 सरकार छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी के लोन देगी।

Union Budget 2024 LIVE: पीएम आवास योजना का दायरा बढ़ा

पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त आवास बनाए जाएंगे।

Union Budget 2024 LIVE: आंध्र के लिए वित्तीय पैकेज

 आंध्र प्रदेश के लिए केंद्र सरकार ने स्पेशल वित्तीय पैकेज की घोषणा की है। इससे वहां के किसानों की स्थिति सुधरेगा।

LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: हायर एजुकेशन के लिए आसान लोन

 हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा।

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp