Chest Lump : पीरियड्स के दौरान सीने में गांठ होना, जानिए इसके पीछे के कारण


Chest Lump : पीरियड्स के दौरान सीने में गांठ और दर्द होना एक आम समस्या है, लेकिन यह कभी-कभी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है इसलिए, अगर आपको सीने में गांठ महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उचित इलाज कराएं।

पीरियड्स के दौरान क्यों होती है सीने में गांठ
पीरियड्स के दौरान महिलाओं के ब्रेस्ट में गांठ हार्मोनल परिवर्तनों के कारण होती है, पीरियड्स में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल में बदलाव होता है. यह बदलाव सीने की ग्रंथियों को प्रभावित करता है, जिससे सीने में गांठ हो सकती है।

पीरियड्स में ब्रेस्ट में गांठ और दर्द के कुछ सामान्य कारण

1. हार्मोनल परिवर्तन के चलते शरीर में लिक्विड रिटेनशन हो सकता है, जिससे ब्रेस्ट में सूजन, गांठ या दर्द महसूस हो सकता है।

2. प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) के प्रमुख लक्षण में ब्रेस्ट टेंडरनेस और सूजन हो सकता है, जो पीरिय्डस से पहले या उस दौरान कई महिलाओं को प्रभावित कर सकता है।

3. फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट बदलाव के चलते भी पीरियड्स में कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट के टिश्यू में सॉफ्ट गांठ महसूस हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4. हार्मोनल उतार-चढ़ाव लसीका सिस्टम को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे ब्रेस्ट में सूजन या गांठ या लिम्फ नोड्स टेंडरनेस हो सकता हैं।

HEALTH TIPS : जानें BP की दवाएं अचानक बंद करने से कितना होता है हेल्थ को नुकसान

Chest Lump : कितनी खतरनाक है सीने में गांठ
सीने में गांठ खतरनाक हो सकती है. ये कैंसर के लक्षण भी हो सकते हैं, इसलिए, अगर सीने में गांठ महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. सीने में गांठ का इलाज हार्मोनल परिवर्तनों को कंट्रोल करने और गांठ को हटाने पर बेस्ड होता है. डॉक्टर हार्मोनल दवाएं या सर्जरी की सलाह दे सकते हैं. ज्यादा गंभीर स्थिति होने पर इसका समय पर इलाज भी शुरू कर सकते हैं।

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp