खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का बदला नाम : पूर्व मंत्री TS बाबा बोले – योजना का नाम बदलने से नहीं काम करके दिखाना होगा


छत्तीसगढ़ में नए सरकार बनते ही नाम बदलने की परम्परा शुरू हो गई है, पूर्व भूपेश सरकार में संचालित डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदलकर शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना रखा गया है, इस योजना का नाम बदलने को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, यह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ परंपरा नहीं है. नाम बदलने का फैसला खूबचंद बघेल का अनादर है,

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आदेश जारी कर डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदलकर शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना रखा गया है

पूर्व मंत्री सिंहदेव ने कहा, अगर सरकार नए सिरे से कुछ योजना चालू करते हैं तो उसे अपने हिसाब से नाम रखें. पहले से संचालित कार्यक्रम योजना का नाम बदलना सही नहीं है. ये बिलकुल स्वस्थ परंपरा लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. ऐसे में एक परिपाटी बन जाएगा. आज मैं हूं सत्ता में तो अपने हिसाब से नाम रखा, कल कोई और आया तो वह अपने हिसाब से नाम रखेगा. हम नाम रखने पर सवाल नहीं उठा रहे हैं. नाम बदलने पर सवाल उठा रहे हैं. सरकार नई योजना, नया कार्यक्रम शुरू कर उसका नाम रख ले.

बता दें कि पूर्व भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य के गरीब नागरिकों को अच्छे स्वास्थ्य सुविधाएं देने और कम पैसों में इलाज कराने की व्यवस्था हेतु खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना की शुरुआत किया था ,इस योजना के माध्यम से नागरिकों का फ्री में विभिन्न प्रकार के रोग का इलाज किया जाएगा। खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत दिल की बीमारी से संबंधित, फेफड़े, यकृत, किडनी, न्यूरोसर्जन, बच्चों की जन्मजात बीमारियां, कैंसर का इलाज पॉलीट्रोमा सभी बीमारियों के इलाज को शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत 50,000 से 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किये जाने की सुविधा थी

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp