LIVE UPDATE

CM Arvind Kejariwal : अरविंद केजरीवाल को 3 दिन की CBI रिमांड पर, कोर्ट से लगा बड़ा झटका,

CM Arvind Kejariwal : मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, कथ‍ित शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्‍यू कोर्ट ने उन्‍हें तीन दिन की सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया है, जहा सीबीआई उनसे तीन तक पूछताछ करेगी, सीबीआई को 29 जून की शाम 7 बजे से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में दोबारा पेश करना होगा.

CM Arvind Kejariwal : बता दें कि सीबीआई ने आज सुबह ही मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल को ग‍िरफ्तार क‍िया था,कथित शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने केजरीवाल से तिहाड़ जेल में तकरीबन डेढ़ घंटे तक पूछताछ की थी. उनका बयान दर्ज क‍िया, और सुबह होते-होते केजरीवाल को लेकर राउज एवेन्‍यू कोर्ट में पेशी के ल‍िए पहुंच गई. जज अमिताभ रावत के सामने केजरीवाल के वकील विक्रम चौधरी ने दलील दी क‍ि 20 जून 2024 को जब निचली अदालत ने जमानत दी, तो अब सीबीआई को द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री की जरूरत क्‍यों है. अगर उनके पास केजरीवाल के ख‍िलाफ सबूत थे, तो पहले ग‍िरफ्तार क्‍यों नहीं क‍िया? दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राउज एवेन्‍यू कोर्ट ने सिर्फ 3 दिन की रिमांड मंजूर की. अब 29 जून को एक बार फ‍िर उनकी कोर्ट में पेशी होगी,

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles