CG- बकाया बिजली बिल भरने के लिए 3 महीने और मिलेगी मोहलत, मुख्यमंत्री बोले, सरचार्ज करेंगे माफ, 10% मिलेगी छूट


रायपुर 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए अब उपभोक्ताओं को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है, वे यदि अगले तीन महीने के भीतर अपना बकाया बिल जमा कर देते हैं, तो उनसे किसी भी प्रकार का सरचार्ज (लेट पेमेंट सरचार्ज) नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर और लंबे समय से बकाया बिल के कारण परेशान उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पात्र उपभोक्ताओं से इस विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि के भीतर अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है।

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। योजना का उद्देश्य बकाया बिजली बिलों का निपटारा आसान बनाना और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp