CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट! 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर एक बार फिर खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है और मौसम विभाग ने 18 अगस्त को उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

रायपुर में बादलों का डेरा, दिनभर बरस सकते हैं बदरा

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

इन 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट—बारिश के साथ बिजली और तूफानी हवाओं का खतरा

मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह 7 बजे से अगले तीन घंटे के लिए धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली और 40 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में यलो अलर्ट

बारिश को देखते हुए प्रदेश के कई अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली सहित कई जिले शामिल हैं।

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बना आफत

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के पास बना अवदाब धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के गंगा के मैदानी इलाकों में भी मौसम प्रभावित होने की संभावना है।

कोरबा में आसमान से बरसा पानी, 17 सेमी बारिश रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। कोरबा में सबसे ज्यादा 17 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कोटाडोल और बिहारपुर में 10-10 सेमी, अजगरबहार में 9 सेमी और डौंडीलोहारा में 7 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं ओडगी, रायपुर शहर, रायपुर, छाल और कापू में 6-6 सेमी, जबकि लाल बहादुर नगर, अंबागढ़ चौकी, लखनपुर, छुरा और दर्री में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई।

अगले कुछ घंटे अहम, घर से निकलने से पहले मौसम जरूर देखें

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में मौसम तेजी से बदल सकता है। आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के खतरे को देखते हुए लोगों से खुले स्थानों पर जाने से बचने और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

बारिश के इस नए सिस्टम ने एक बार फिर प्रदेश में चिंता बढ़ा दी है—खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp