LIVE UPDATE

CG Vidhan Sabha: 452 फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले आये सामने, 230 राज्य सरकार के विभाग से, विधानसभा में मंत्री ने दी जानकारी, कहा, FIR दर्ज कराने…

CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन आज विधानसभा में फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा उठा, विधायक शेषराज हरवंश ने प्रश्न पूछा कि छत्तीसगढ़ में कितने विभागों में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे है, और कितनों पर कार्रवाई की गई है, इस सवाल का जवाब देते हुए आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने लिखित में उत्तर देते हुए कहा कि 452 लोगों का जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है, इनमें से 230 मामले राज्य सरकार के विभाग में शामिल है।

कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम से सवाल किया की फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर शासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कितने मामलों में जांच प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, कितने मामलों में जांच प्रक्रिया प्रचलन में है, कितनी शिकायतों में जांच प्रारंभ नहीं की गई है, क्यों नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए चयन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IAS TRANSFAR : मानसून सत्र से पहले 14 IAS अफसरों का तबादला, बदले गए जनसम्पर्क आयुक्त

मंत्री रामविचार नेताम ने सवाल के जवाब देते हुए लिखित में बताया कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर शासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध 452 मामलों में जांच प्रक्रिया प्रचलन पूर्ण कर ली गई है। 72 मामलों में जांच प्रक्रिया प्रचलन में है। ऐसी कोई शिकायत नहीं है, जिसमें जांच प्रारंभ नहीं की गई है। जिन शिकायतों के विरुद्ध जांच प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है उन्हें पदमुक्त करने एवं शासन नियमानुसार एफ.आई.आर. दर्ज कराने सहित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश छानबीन समिति द्वारा संबधित नियोक्ता विभाग को दिए गए है।

ये खबर भी पढ़ें…
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
May 21, 2026
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं विधायक चातुरी नंद ने पूछा कि प्रदेश के कितने शासकीय सेवकों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाये गये हैं, उपरोक्त शासकीय सेवकों के खिलाफ अब तक क्या-क्या कार्रवाई की गई है? शासकीय सेवक का नाम, कार्यरत विभाग का नाम सहित जानकारी, विभागवार बताएं।

आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत 230 शासकीय सेवकों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाये गये है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिला के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में आमजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles