CG Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, CMHO-सिविल सर्जन समेत 2 दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के तबादले
Chhattisgarh Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की तबादला सूची, चिकित्सा विशेषज्ञों और विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों की बदली गई पदस्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने दो दर्जन से अधिक अधिकारियों और चिकित्सा विशेषज्ञों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सिविल सर्जन समेत विभिन्न पदों पर कार्यरत चिकित्सा विशेषज्ञ और अन्य अधिकारी शामिल हैं।
