CG Swine Flu: छत्तीसगढ़ में बढ़ा H1N1 का खतरा, 10 नए मरीज मिले; आंकड़ा 115 पहुंचा, रायपुर में 54 संक्रमित


रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में एक साथ 10 नए संक्रमित मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 105 से बढ़कर 115 हो गई है। वहीं उपचाररत यानी एक्टिव मरीजों की संख्या भी 18 से बढ़कर 28 पहुंच गई है।

सबसे ज्यादा मामले राजधानी रायपुर में सामने आ रहे हैं। यहां तीन नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 51 से बढ़कर 54 हो गई है। रायपुर में एक्टिव केस भी 6 से बढ़कर 9 हो गए हैं।

दुर्ग में भी बढ़े मरीज

दुर्ग जिले में भी स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 7 से बढ़कर 10 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 2 से बढ़कर 5 हो गई है। संक्रमण का दायरा अब उन जिलों तक भी पहुंच गया है, जहां पहले H1N1 के मामले सामने नहीं आए थे।

इन जिलों में भी मिले नए मरीज

बलौदाबाजार-भाटापारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और उत्तर बस्तर कांकेर में एक-एक नए संक्रमित की पुष्टि हुई है। तीनों मरीज फिलहाल एक्टिव हैं। इसके अलावा धमतरी में अब तक 7 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 4 मरीजों का उपचार चल रहा है। कोरबा में 5 संक्रमित सामने आए हैं, जिनमें 1 एक्टिव केस है। वहीं बेमेतरा में 3 मरीज मिले हैं और इनमें से 1 का फिलहाल इलाज चल रहा है।

केंद्रीय जेल के अधिकारी भी संक्रमित

स्वाइन फ्लू की चपेट में रायपुर केंद्रीय जेल से जुड़ा एक अधिकारी भी आ गया है। अधिकारी में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अधिकारी अपने परिवार के साथ कांकेर गए थे। वहां उन्हें बुखार, सर्दी और सांस लेने में परेशानी की शिकायत हुई। इसके बाद जांच कराई गई, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवार की भी हुई कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की पुष्टि के बाद अधिकारी के परिवार के सदस्यों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर ली है। फिलहाल परिवार के अन्य सदस्यों के स्वस्थ होने की जानकारी है।

प्रदेश में लगातार बढ़ते H1N1 मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की निगरानी भी बढ़ गई है। खासतौर पर नए जिलों में संक्रमण की दस्तक के बाद स्वास्थ्य अमला सतर्क है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp