LIVE UPDATE

CG Suspend News : भ्रष्टाचार के खिलाफ वित्त मंत्री की बड़ी कार्रवाई, पंजीयन विभाग के 3 सब रजिस्ट्रार को किया निलंबित

CG Suspend News :  वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी ने भ्रष्टाचार के किहलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजीयन विभाग के तीन सब रजिस्टर को निलंबित कर दिया है, पंजीयन में नियम के विरुद्ध कार्य किये जाने और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के आरोप में तीनों अधिकारियों के किहलाफ कार्रवाई की गई है।

बता दें वित्त्त मंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले कई दिनों से बड़ी कार्रवाई करते आ रहे है, वित्त मंत्री ने विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों को भ्रष्टाचार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाने की स्पष्ट निर्देश दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026. छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है। वर्ष 2014...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंजीयन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रायपुर कार्यालय में पदस्थ मंजूषा मिश्रा, धमतरी कार्यालय में पदस्थ सुशील देहारी, पाटन कार्यालय में पदस्थ शशिकांता पात्रे को निलंबित किया गया है।

निलंबन की अवधि में पाटन कार्यालय में पदस्थ शशिकांता पात्रे का जिला पंजीयक कार्यालय राजनांदगांव अटैच किया गया है, वही रायपुर कार्यालय में पदस्थ मंजूषा मिश्रा को जिला पंजीयक कार्यालय बिलासपुर और धमतरी कार्यालय में पदस्थ सुशील देहारी को जिला पंजीयक कार्यालय बालोद अटैच किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की नई पदस्थापना सूची
CG-आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की नई पदस्थापना सूची
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिला आबकारी अधिकारियों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Suspend News: साय सरकार के मंत्री की बड़ी कार्रवाई, GST के जॉइंट कमिश्नर को किया निलंबित, इस मामले में गिरी गाज

बता दें कि कल शुक्रवार वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने एक व्यवसायी की शिकायत पर राज्य कर विभाग (राज्य जीएसटी) बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी को निलंबित कर दिया है। गिरी के खिलाफ वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी से शिकायत की गई थी, इसके बाद वित्तमंत्री ने एक्शन लिया था ।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR और विभागीय जांच
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR और विभागीय जांच
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026/ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शंकरगढ़, कुसमी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp