LIVE UPDATE

CG Sarnath Express Bullet fired : रायपुर स्टेशन में सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली, एक RPF जवान की मौत, एक यात्री की हालत गंभीर….पूरे रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चलने की खबर सामने आ रही है। ट्रेन में RPF जवान की रायफल से गोली चली है। जिससे RPF का एक जवान और एक यात्री घायल हो गया है। घटना के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल जवान और एक यात्री को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान RPF जवान की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर रेलवे स्टेशन में आज सुबह 6 बजें के लगभग घटित हुई। बताया जा रहा है कि आज तड़के सारनाथ एक्सप्रेस में उसलापुर से रायपुर तक RPF के सब इंस्पेक्टर एस.डी.घोष 4 जवानों के साथ जांच के लिए सवार हुए थे। ट्रेन में अनुरक्षण करने के दौरान सारनाथ एक्सप्रेस रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर सुबह 6 बजेें आकर रूकी हुई थी। इसी दौरान RPF के जवान कांस्टेबल दिनेश चंद्र के बंदूक़ से अचानक कोच नंबर एस-2 से उतरते समय एक्सीडेंटल फायर हो गया।इस फायरिंग में RPSF के एक जवान के सीने को गोली चीरते हुए ट्रेन में सो रहे एक यात्री को लग गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बर्थ में सो रहे नवरोज़ाबाद निवासी मोहम्मद दानिस के पेट में जा लगी। इस घटना में घायल जवान और यात्री मोहम्मद दानिश को रामकृष्ण हॉस्पिटल में चिंताजनक हालत में भर्ती कराया गया है।

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल जवान दिनेश चंद्र की मौत हो गयी। वहीं घायल यात्री का उपचार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles