LIVE UPDATE

CG Rajya Khel Alankaran: राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा सम्मान, इतने खिलाडियों ने दिए आवेदन

CG Rajya Khel Alankaran: राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त, 2024 को किया जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों से 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

अंतिम तिथि तक संचालनालय एवं जिलों में प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों का संकलन संचालनालय स्तर पर किया जा चुका है। संचालालय स्तर पर गठित आवेदन परीक्षण समिति के द्वारा नियमों के परिप्रेक्ष्य में आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। खेल संचालक तनुजा सलाम में तत्काल आवेदनों का परीक्षण पूर्ण करने के निर्देश समिति को दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, 11 मई 2026 से नए नियम लागू, अब पूरी जानकारी अनिवार्य
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, 11 मई 2026 से नए नियम लागू, अब पूरी जानकारी अनिवार्य
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जमानत याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया में बड़ा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंतिम तिथि तक शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 हेतु 61 आवेदन तथा वर्ष 2022-23 हेतु 85 आवेदन प्राप्त हुए। शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 के 46 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 के 52 आवेदन प्राप्त हुए। वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (निर्णायक) के लिए वर्ष 2021-22 के 03 एवं वर्ष 2022-23 के 04 आवेदन, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (प्रशिक्षक) के लिए वर्ष 2021-22 के 19 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 के 27 आवेदन प्राप्त हुए।

CG- आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी  के लिए 40 खिलाड़ियों का हुआ सलेक्शन, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मिलेगी ट्रेनिंग

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी Chhattisgarh Public Service Commission ने सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए वर्ष 2021-22 के 22 आवेदन एवं 2022-23 के 32 आवेदन प्राप्त हुए। शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 के 77 आवेदन, वर्ष 2022-23 के 98 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ट्राफी (जूनियर वर्ग) के लिए वर्ष 2021-22 के 01, वर्ष 2022-23 के 01 आवेदन तथा मुख्यमंत्री ट्राफी (सीनियर वर्ग) के वर्ष 2021-22 के 04 आवेदन, वर्ष 2022-23 के 04 आवेदन प्राप्त हुए।

नगद राशि पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 के 275 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 के 518 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार वर्ष 2021-22 के लिए 508 आवेदन और वर्ष 2022-23 के लिए 518 आवेदन प्राप्त हुए है। इस प्रकार दोनों वर्षों के लिए कुल 1329 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों का परीक्षण पूर्ण करके शासन स्तर पर निर्णयक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
May 13, 2026
रायगढ़, 13 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles