CG Police Transfer: कई पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, DGP ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। DGP अरुण देव गौतम ने पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेशों में 15 पुलिस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इसके अलावा 5 अधिकारियों को स4सी, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।
तबादला सूची में कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को दूसरी इकाइयों में भेजा गया है। वहीं कुछ अधिकारियों के पूर्व जारी स्थानांतरण आदेशों में संशोधन किया गया है। एक आरक्षक को उसकी मूल पदस्थापना इकाई रायपुर में वापस भेजा गया है।
इन 15 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला
