CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! एक झटके में 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, ASI से आरक्षक तक बदले गए, देखें लिस्ट
एसएसपी विजय अग्रवाल ने जारी किया तबादला आदेश; 3 ASI, 64 प्रधान आरक्षक और 270 आरक्षकों को मिली नई पदस्थापना

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में एक साथ 337 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी सूची में सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, कुल 337 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें 3 सहायक उपनिरीक्षक (ASI), 64 प्रधान आरक्षक और 270 आरक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत जिले के अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
एसएसपी ने जारी किया आदेश
पुलिस विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा। बड़े स्तर पर किए गए इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।



