द बाबूस न्यूज़

CG Police Promotion:छत्तीसगढ़ पुलिस में 12 अफसरों का प्रमोशन, DSP से ASP बने अधिकारी; देखें पूरी लिस्ट


रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में 12 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने 15 अक्टूबर को आदेश जारी कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और सहायक सेनानी रैंक के अधिकारियों को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप सेनानी के पद पर नियुक्ति का रास्ता साफ किया है। पदोन्नति पाने वालों में महिला और पुरुष दोनों अधिकारी शामिल हैं।

हालांकि, प्रमोशन के बाद भी अधिकारियों को नई पदस्थापना के लिए इंतजार करना होगा। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदस्थापना संबंधी आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

इन 12 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पदोन्नत होने वाले अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं—

  1. सुरेन्द्र साय पैकरा

  2. संजय कुमार ध्रुव

  3. माधुरी धीरही

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  4. अखिलेश कौशिक

  5. राजेश देवांगन

  6. स्नेहिल साहू

  7. घनश्याम कामड़े

  8. दिनेश्वरी नंद

  9. मनीष कुमार कंवर

  10. दीपिका मिंज

  11. अनूप कुमार लकड़ा

  12. मंजूलता बाज

यह आदेश नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन से जारी किया गया है। आदेश पर गृह विभाग के उप सचिव रामप्रसाद चौहान के हस्ताक्षर हैं। पदोन्नति के बाद अब संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी होने का इंतजार है।

छत्तीसगढ़ पुलिस में 12 DSP को प्रमोशन

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp