छत्तीसगढ़ खबरें

CG Police Constable Recruitment : आरक्षक भर्ती में बढ़ेगी एज लिमिट, 33 साल के अभ्यर्थी भी ले पाएंगे परीक्षा में हिस्सा! पढ़ें सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट


राज्य के युवाओं के लिए पुलिस विभाग करीब छह हजार आरक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। लंबे समय बाद हो रहे इस भर्ती को लेकर युवाओं को काफी उम्मीदें हैं, काफी संख्या में युवा इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। युवा आवेदकों ने आवेदन से पहले ही इस परीक्षा को लेकर उम्र की सीमा बढ़ाने या छूट प्रदान करने की सरकार से अपनी मांगें रख दी हैं।

आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करते हुए अपनी मांगों को प्रस्तुत किया है। अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए पांच वर्ष की उम्र बढ़ाने की मांग की है। युवाओं का कहना है कि पिछले पांच सालों में पुलिस भर्ती की परीक्षा नहीं हो सकी है, इसलिए उन्हें नए मानकों से भर्ती में भाग लेना संभव नहीं होगा। युवाओं ने बताया कि बहुत से लोगों की उम्र सीमा एक वर्ष से छह महीने तक बढ़ी है। युवा अभ्यर्थियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में कोरोना काल के दौरान तीन वर्ष की छूट दी गई है, इसलिए प्रदेश में भी इसका लाभ मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि साय सरकार युवाओं की इस मांग को कितनी गंभीरता से लेती है और क्या वे वास्तव में भर्ती परीक्षा के नियमों को बदलते हैं? सरकार के एक निर्णय से लाखों युवाओं की जिंदगी संवर सकती है |

गौरतलब है कि आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा से छूट दी गई है, लेकिन भर्ती परीक्षा के लिए फिलहाल 18 से 28 साल की उम्र सीमा रखी गई है। सरकार आने वाले दिनों में 5 हजार 9 सौ से अधिक रिक्तियों को भरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विज्ञापन जारी हो चूका है |

 

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp